सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा में थे। ब्रज क्षेत्र विकास के सिलसिले में उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है। बुधवार को प्रशासनिक कार्य निपटाने से पहले उन्होंने वेटरनिरी हाउस में आम का पौधा लगाया और उसके बाद भक्तिभाव से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने राधा विग्रह आरती भी उतारी। सीएम के दौरे को इसलिए अहम बताया जा रहा है कि ब्रज मंडल विकास के लिए सरकारी योजनाएं जो पहले से अमल हैं उसकी समीक्षा होनी है और वे योजनाएं जिनकी घोषणा हो सकती है उस पर आम या खास हर किसी की नजर है।
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ की कृष्ण भक्ति, जानें-दौरा क्यों है खास
- Authored by: ललित राय
- Updated Nov 9, 2022, 12:26 PM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए साथ ही राधा विग्रह आरती भी उतारी।
End of Feed
