
Kolkata Doctor Case SC Hearing: सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से काम पर लौटने का किया आग्रह, 'शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर नहीं करें कार्रवाई'; जानें सुनवाई में क्या-क्या हुआ
Kolkata Doctor Rape Murder Case Hindi News, Supreme Court On Kolkata Case Updates: केंद्रीय जांच ब्यूरो कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की जांच पर प्रगति रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई हो रही है। 31 वर्षीय स्नातकोत्तर महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के क्रूर बलात्कार और हत्या ने देश भर में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है। इसे लेकर बंगाल सहित कई राज्यों में अभी की डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
- चिकित्सक बलात्कार-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआई ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह सरकारी अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों के प्रति सहानुभूति रखता है।
- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अगर चिकित्सक काम नहीं करेंगे तो जन स्वास्थ्य ढांचा कैसे चल पाएगा?
- उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सक संगठनों को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय कार्यबल सभी हितधारकों की बात सुनेगा।
- अदालत ने कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले में सीबीआई, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट पर गौर किया।