Kolkata Pune Flight Emergency Landing: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार यानी 30 अप्रैल को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब कोलकाता से पुणे जा रही फ्लाइट (Kolkata Pune Flight) की मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत डिसीजन लेते हुए रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) पर विमान को उतारा।
प्रतीकात्मक फोटो
बताया जा रहा है कि यह उड़ान कोलकाता से पुणे की ओर सामान्य रूप से बढ़ रही थी, तभी बीच रास्ते में एक यात्री को गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा। जिससे विमान में मौजूद पैसैंजर्स परेशान हो गए।
वहीं विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की, पर यात्री की हालत में कोई सुधार ना होने पर रायपुर एयरपोर्ट पर विमान को उतारने का फैसला लिया गया। इस खबर के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई थी, पर स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई।
रायपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही मेडिकल टीम को कर दिया था अलर्ट
रायपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया था और जैसे ही विमान ने रायपुर में लैंडिंग की, तुरंत मेडिकल स्टाफ विमान के भीतर पहुंचा और बीमार यात्री को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए उस मरीज को और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विमान ने फिर से पुणे के लिए टेकऑफ किया
वहीं रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इमरजेंसी लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित तरीके से कराई गई इसमें कोई दिक्कत नहीं आई क्योंकि स्टॉफ पूरी तरह से मुस्तैद था। मरीज को उतारने के बाद कुछ देर में इस विमान ने फिर से पुणे के लिए टेकऑफ किया। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी व्यवस्था मुस्तैद रहती है।
