बंगालः ED की गिरफ्त में टूट गए मंत्री मल्लिक? सहारा दे लोग ले गए अस्पताल, दावा- हाल खराब, जल्द मर जाऊंगा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2023, 04:03 PM IST

Jyotipriya Mallick Latest News: पिछले दो दिनों से ईडी कार्यालय के सामने इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते समय उनकी बॉडी लैंग्वेज पिछले महीने उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद की तुलना में काफी अलग थी।

Jyotipriya Mallick Latest News: पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने रविवार को दावा किया कि उनकी हालत अच्छी नहीं है और वो लंबे समय तक जिन्दा नहीं रह पाएंगे। दक्षिण कोलकाता मेंडिफेन्स के कमांड अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए लाए जाने पर मंत्री ने कहा, “मेरी तबीयत बेहद ख़राब है। मैं जल्द ही मर जाऊंगा।”

West Bengal Minister Jyotipriya Mallick

मंत्री मल्लिक को अस्पताल ले जाते हुए लोग।

राज्य के वर्तमान वन मंत्री और राज्य के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मल्लिक केंद्रीय एजेंसी के दो अधिकारियों के साथ ईडी दफ्तर से बाहर निकलते समय काफी टूटे हुए दिख रहे थे। हालांकि उन्होंने राशन वितरण से जुड़े मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

End of Feed