कोल्हापुर में अब शांति कायम, 36 लोगों की हुई गिरफ्तारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2023, 01:36 PM IST

Kolhapur Violence: पुलिस के मुताबिक टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक संदेश को स्टेट्स के तौर पर लगाए जाने के बाद दो गुटों में झड़प हो गई।

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया ‘स्टेटस’ के रूप में लगाने के विरोध में बुधवार को हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के एक दिन बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

Kolhapur Violence,Maharashtra

कोल्हापुर में अब शांति

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक कम से कम 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले दर्ज किए गए हैं।कोल्हापुर शहर में व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले और लोग दुकानों से दैनिक जरूरत का सामान खरीदते देखे गए।

End of Feed