Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना में जब बीच सड़क खुद को कोड़े मारने लगे राहुल गांधी, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 05:42 PM IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है। इस दौरान उनकी यात्रा तेलंगाना में चल रही है। जहां वो कभी बच्चों को कराटे सिखाते नजर आ रहे हैं तो कहीं खुद को कोड़े मारते दिख रहे हैं। राहुल गांधी के ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी भारत जोड़ो यात्रा
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु से शुरू हुई थी यात्रा
  • अभी तेलंगाना में चल रही है कांग्रेस की यात्रा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी खुद के कोड़े मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस (Congress) के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है।

rahul gandhi koda

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खुद को कोड़ो मारते हुए राहुल गांधी

क्यों मारे कोड़े

दरअसल राहुल गांधी इन दिनों तेलंगाना में हैं, जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 3 नवंबर को बोनालु उत्सव समारोह में भाग लिया। जहां लोग महाकाली की पूजा करते हैं, इस दौरान खुद को कोड़े भी मारते हैं। राहुल गांंधी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि पहले एक अन्य शख्स खुद को कोड़े मार रहा है, जिसके बाद राहुल गांधी, उससे कोड़े मांगते हैं और खुद को मारने लगते हैं।

End of Feed