Kisan Andolan: 6 March को देश भर से दिल्ली कूच करेंगे किसान, 10 को रेल रोको आंदोलन और फिर राजधानी में महापंचायत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2024, 06:20 PM IST

Kisan Andolan start on 6 March Again: किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि हमारा दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम जस का तस है, हम उससे पीछे नहीं हटे हैं। तय हुआ है कि हम बॉर्डर पर अपनी ताकत बढ़ाएंगे।

Kisan Andolan: एमएसपी जैसे तमाम मुद्दों के लेकर आंदोलनरत किसान, अब अपने प्रदर्शन को और तेज करने की तैयारी में हैं। किसानों ने रविवार को ऐलान किया है कि वो अपनी संख्याबल और बढाएं। 6 मार्च को देश भर से किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसके बाद 10 मार्च को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में ही महापंचायत का आयोजन का किया जाएगा।

End of Feed