'राहुल गांधी की बातों को तूल देना ठीक नहीं', ECI विवाद पर रिजिजू का पलटवार; 'मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर भी घेरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2026, 09:31 PM IST

EC Row: चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों को लेकर 10 महीनों में 14 बार आपत्तियां जताई थीं। इसके बाद राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है।

EC Row: देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक खोजी रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष आयोग पर हमलावर हो गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों के दौरान कम से कम 14 बार अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, कई फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए थे, जिस पर दोनों आयुक्तों ने सवाल उठाए थे।

EC vivad Kiren Rijiju Rahul Gandhi

रिजिजू ने घेरा तो कांग्रेस ने चिट्ठियां सार्वजनिक करने की रखी मांग (फाइल फोटो)

इस मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला और उन पर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन के उस दावे का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि ज्ञानेश कुमार ने 2016 में आईएएस अधिकारी रहते हुए उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। राहुल गांधी के इस गंभीर बयान के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मोर्चा संभाला। रिजिजू ने साफ कहा कि सार्वजनिक मंचों पर राहुल गांधी की ऐसी बयानबाजी को तूल देना बिल्कुल उचित नहीं है, क्योंकि इससे समाज में गलत और नकारात्मक संदेश जाता है।

End of Feed