'दिवाली खुशियों की ईद...', खड़गे के बयान पर भड़की BJP,सांसद बोले-क्या राहुल गांधी 'न्यू इंडिया' के मीर जाफर हैं?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'दिवाली खुशियों की ईद है' वाले बयान पर BJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। BJP नेता हेमांग जोशी ने इस बहाने राहुल गांधी पर 'मीर जाफ़र' कहकर निशाना साधा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दीवाली को 'खुशियों की ईद' बताए जाने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। BJP नेताओं ने उनके शब्दों के चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा है। दिवाली की बधाई देते हुए खड़गे ने लोगों से शांति बनाए रखने, गलतफहमियां दूर करने और देश की रक्षा व एकता के लिए काम करने की अपील की थी।

kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

हालांकि, उनके बयान 'दिवाली खुशियों की ईद है' ने BJP नेताओं का ध्यान खींचा, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की। BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लिखा- 'दीवाली के मौके पर भी कांग्रेस को तुष्टीकरण और वोट बैंक की ही पड़ी है! कल सोनिया गांधी बाबरी के लिए रोई थीं, और आज खड़गे जी अपने दीवाली संदेश में तुष्टीकरण कर रहे हैं!'

End of Feed