केरल में सतीशन सरकार ने महिलाओं को दी 'मुफ्त बस यात्रा' की सौगात, बुजुर्गों के लिए उठाया ये 'ऐतिहासिक कदम'

Kerala Cabinet Decisions: केरल में सतीशन सरकार ने सोमवार को कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की। इसमें महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात और बुजुर्गों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाना आदि शामिल है।

केरल में नवगठित संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) सरकार ने सोमवार को कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की, जिनमें 15 जून से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय में वृद्धि और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित विभाग का गठन शामिल है।

Kerala Cabinet Decisions

केरल में सतीशन सरकार ने महिलाओं को दी 'मुफ्त बस यात्रा' की सौगात (AI Image)

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तृत दिशानिर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। मंत्रिमंडल ने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए एक अलग विभाग गठित करने का भी निर्णय लिया, जिसे मुख्यमंत्री ने देश में इस तरह की पहली पहल बताया।

End of Feed