113 दिन से सड़क पर बैठे हैं केरल के शिक्षक! नौकरी के लिए आंसू, अनशन और अब सचिव एस. वलारमथी ने मुंडवा लिया सिर

केरल में सरकारी शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर LPST रैंक लिस्ट के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 113 दिन से जारी है। प्रदर्शन समिति की संयोजक वलारमथी ने सिर मुंडवाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया।

केरल में LPST (लोअर प्राइमरी स्कूल टीचर) रैंक-होल्डर्स ने नियुक्तियों में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। एसोसिएशन की सचिव एस. वलारमथी ने अपना सिर मुंडवा लिया है और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (आमरण अनशन) की घोषणा की है। राज्य सचिवालय के बाहर चल रहा यह आंदोलन अब 113वें दिन में प्रवेश कर चुका है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार नियुक्तियों को लेकर दिए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

Kerala Teacher Protest

एसोसिएशन की सचिव एस. वलारमथी ने अपना सिर मुंडवा लिया

'ऑल केरल लोअर प्राइमरी स्कूल टीचर (LPST) रैंक होल्डर्स एसोसिएशन' की सचिव वलारमथी ने केरल लोक सेवा आयोग (PSC) की रैंक सूची से नियुक्तियों में हो रही देरी के विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को टेंट (शामियाना) लगाने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण भूख हड़ताल में शामिल लोगों को बारिश में बैठना पड़ा।

End of Feed