केरल के एक व्यक्ति में Nipah Virus की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मरीज फिलहाल वेंटिलेटर पर है और उसके संपर्कों की पहचान की जा रही है।

केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus) संक्रमण के एक संभावित मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों ने आज यानी गुरुवार 11 जून को बताया कि कोझिकोड के 43 वर्षीय एक व्यक्ति की निपाह वायरस के लिए की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Nipah Virus Positive

केरल में निपाह वायरस का पॉजिटिव केस आया सामने

अधिकारियों के अनुसार, पुष्टि के लिए मरीज के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV Pune) भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मरीज फेरोक का रहने वाला एक कारोबारी है।

End of Feed