केरल में विभागों का बंटवारा; CM सतीशन संभालेंगे वित्त और कानून सहित 35 विभाग, रमेश चेन्निथला को मिला गृह

सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह सहित 35 विभागों का कार्यभार संभालेंगे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी सोंपी गई है।

केरल में सतीशन कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रिमंडल आवंटन संबंधी सीएम वी डी सतीशन की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इस बाबत लोकभवन ने बयान भी जारी कर दिया है। बता दें कि शपथ ग्रहण के दो दिन बाद ही मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है। सतीशन के अलावा मंत्रिमंडल सहयोगियों ने 18 मई को शपथ ग्रहण की थी।

सतीशन मंत्रिमंडल में विभागों के आवंटन को राज्यपाल आर्लेकर ने दी मंजूरी

सतीशन मंत्रिमंडल में विभागों के आवंटन को राज्यपाल आर्लेकर ने दी मंजूरी (फोटो साभार: @KeralaGovernor)

सतीशन के पास 35 विभाग

लोक भवन के अनुसार, सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह सहित 35 विभागों का कार्यभार संभालेंगे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी सोंपी गई है।

End of Feed