केरल के राज्‍यपाल आर‍िफ मोहम्‍मद खान ने क्‍यों कहा- 'मैं हां में हां मिलाने वाला व्यक्ति नहीं हूं!' जानिए वजह

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्यपाल विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को अनावश्यक रूप से रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा, “उन्हें लगभग दो साल तक विधेयकों को अनुचित तरीके से रोक कर नहीं रखना चाहिए।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को कहा कि वह कोई “रबर स्टांप” या “हां में हां मिलाने वाले” व्यक्ति नहीं हैं, जो अपना दिमाग लगाए बिना राज्य विधानसभा की ओर से पारित विधेयकों पर अपनी मंजूरी दे देंगे। राज्‍यपाल ने कहा कि जब कोई अध्यादेश या विधेयक उनके सामने आता है, तो वह यह पता लगाने के लिए अपना दिमाग लगाते हैं कि यह संवैधानिक और कानूनी रूप से सही है या नहीं। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के कल्याण के लिए बनाया गया कोई विधेयक या अध्यादेश उनकी मेज पर एक घंटे भी नहीं रहेगा।

​kerala governor arif mohammad khan, arif mohammad khan, arif mohammad khan news, hindi news, kerala news

केरल के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान।

उन्होंने कहा, “मैं इसका तुरंत निस्तारण कर दूंगा। लेकिन जहां वे (सरकार) संस्थानों, विश्वविद्यालयों और उनकी स्वायत्तता को नष्ट करने के लिए कानून की शक्ति का इस्तेमाल करते हैं और संविधान की भावना के खिलाफ जाते हैं तो वे मुझसे यह उम्मीद नहीं कर सकते कि मैं उनकी हां में हां मिलाऊं।” राज्यपाल ने कहा, “मैं रबर स्टांप नहीं हूं।’’

End of Feed