Kathua Terror Attack: जम्मू कश्मीर में कठुआ में सेना के वाहनों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में 5 जवान शहीद, 5 घायल

Kathua Jammu Kashmir Terror Attack: कठुआ आतंकी हमले में सेना को भारी नुकसान हुआ है 5 जवान शहीद हो गए हैं वहीं 5 से अधिक घायल हैं बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है।

Army Convoy Attacked in Kathua: जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सेना के वाहनों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 5 जवान शहीद हो गए हैं वहीं 5 सैनिक घायल हुए हैं। यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे।

jammu kashmir encounter

फाइल फोटो

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है।

End of Feed