कर्नाटक में 1.5 करोड़ वोटरों के कटेंगे नाम? CM शिवकुमार की चिट्ठी शेयर कर जयराम रमेश ने चुनाव आयोग से की बड़ी मांग

Karnataka SIR Voter List Row: कर्नाटक में मतदाता सूचियों के SIR के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखा पत्र साझा किया है।

Karnataka SIR Voter List Row: कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'X' पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का एक महत्वपूर्ण पत्र शेयर किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संबोधित इस पत्र में राज्य की वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर और अन्यायी तरीके से नाम हटाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है।

Karnataka SIR Voter List Row

SIR संशोधन में बड़ा विवाद

डी.के. शिवकुमार ने 25 अगस्त को चुनाव आयोग को लिखे इस पत्र में चौंकाने वाले आंकड़े उजागर किए हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के कुल 5.54 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 1.08 करोड़ लोगों को 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट या अन्य' (ASDDO) की श्रेणी में रख दिया गया है। इसके अलावा, 24 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में कमियों के आधार पर करीब 43.8 लाख मतदाताओं को सत्यापन नोटिस मिलने की संभावना है। अकेले राजधानी बेंगलुरु में ही 46.88 लाख मतदाताओं को इस संदिग्ध श्रेणी में डाला गया है, जिससे लगभग 1.5 करोड़ लोगों के मताधिकार खत्म होने का खतरा पैदा हो गया है।

End of Feed