कर्नाटक में कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा; धूं-धूंकर जलने लगी बस; ड्राइवर ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक के 'लग्जरी स्लीपर' बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में बस ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस के पीछे एक अन्य बस भी जा रही थी, लेकिन यह दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। इस बस में 45 स्कूली बच्चे सवार थे।

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक के 'लग्जरी स्लीपर' बस से टकराने के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज्यादातर लोग बस के अंदर ही जिंदा जल गए, जबकि अन्य 12 घायल हो गए।

Karnataka Bus Accident

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा (फोटो साभार: PTI)

बाल-बाल बचा बस ड्राइवर

इस हादसे में बस ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस के पीछे एक अन्य बस भी जा रही थी, लेकिन यह दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। इस बस में 45 स्कूली बच्चे सवार थे।

End of Feed