कर्नाटक के रुझानों में स्पष्ट बहुमत के बीच कांग्रेस का ट्वीट- 'मैं अजेय हूं', प्रियंका ने शिमला के मंदिर में टेका माथा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 13, 2023, 10:11 AM IST

Karnataka Vidhan Sabha Chunav Result 2023: कांग्रेस पार्टी की ओर से मतगणना शुरू होते ही भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो अपलोड किया गया। पार्टी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैं अजेय हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं, हां मैं आज रुकने वाला नहीं हूं।'

Karnataka Vidhan Sabha Chunav Result 2023: कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां 224 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस करीब 115 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा को 81 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। चुनाव परिणामों से उत्साही कांग्रेस ने एक ट्वीट के जरिए अपने मंसूबे भी स्पष्ट कर दिए हैं।

Karnataka Election Results 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों से कांग्रेस उत्साहित

कांग्रेस पार्टी की ओर से मतगणना शुरू होते ही भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो अपलोड किया गया। पार्टी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैं अजेय हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं, हां मैं आज रुकने वाला नहीं हूं।' कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद यह साफ हो गया है कि पार्टी कर्नाटक चुनाव के नतीजों का पूरा क्रेडिट भारत जोड़ो यात्रा को देना चाहती है।

End of Feed