Karnataka: कांग्रेस सरकार पर संकट? विधायकों की नाराजगी के बीच सिद्धारमैया की मीटिंग, उधर JDS-BJP में पनप रही दोस्ती

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 28, 2023, 06:56 AM IST

Karnataka: फंड को लेकर उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार साफ कर चुके हैं कि इस साल विधायकों को फंड मिलना मुश्किल है, क्योंकि कांग्रेस ने जो चुनावी वादा किया है, उसे पूरा करने में फंड जा रहा है। ऐसे में विधायकों को धैर्य रखना होगा।

कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार में असंतोष भी पनपने लगा है। खबर है कि पार्टी के 30 विधायक सिद्धारमैया सरकार के मंत्रियों से खफा हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने सीएम से की है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक मीटिंग भी की है।

End of Feed