कर्नाटक कैबिनेट का होगा विस्तार या बदलेगा CM? अटकलों के बीच सिद्दारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से की मुलाकात

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक की सियासत दिन-प्रतिदिन गर्माती जा रही है। एक ओर मुख्यमंत्री बदलाव की अटकलों को उस वक्त बल मिला जब उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इसके बाद शिवकुमार का 140 विधायकों वाला बयान सामने आया और अब मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने खरगे से मुलाकात की है।

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलाव की अटकलें तेज हो गई है। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। इसके बाद शिवकुमार का 140 विधायकों वाला बयान सामने आया है। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया शनिवार को बेंगलुरू में मल्लिकार्जुन खरगे से मिला। इस वीडियो का एक वीडियो भी सामने आया है।

Siddaramaiah met Mallikarjun Kharge

सिद्दारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से की मुलाकात (फोटो साभार: ANI)

सिद्दारमैया ने क्या कुछ कहा?

सिद्दारमैया ने खरगे के साथ मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से बात की और कहा कि कैबिनेट के बारे में कोई चर्चा नहीं है। नेतृत्व में बदलाव का महज अंदाजा लगाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिद्दारमैया ने कहा, "हमने पार्टी ऑर्गनाइज़ेशन, लोकल बॉडी इलेक्शन और ज़िला पंचायत/तालुक पंचायत इलेक्शन के बारे में बात की। कैबिनेट के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। नेतृत्व में बदलाव सिर्फ़ अंदाज़ा है, यह मीडिया की बनाई हुई बात है... विधायकों को जाने दीजिए, लेकिन आखिर में हाईकमान जो भी कहेगा, हम सभी को मानना होगा। चाहे मैं हूं या डीके शिवकुमार, सभी को मानना होगा।

End of Feed