'मैं पीछे से वार नहीं करता, अकेले दिल्ली गया...', सिद्दारमैया संग CM कुर्सी विवाद पर शिवकुमार की दो टूक

Karnataka CM post Row: शिवकुमार ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा,"हमारे बीच कभी मतभेद थे ही नहीं। मैं जब भी दिल्ली गया, अपने साथ एक भी विधायक नहीं ले गया। मैं चाहता तो 10–12 विधायक ले जा सकता था, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं होता।” उन्होंने खुद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के सभी नेताओं का “पिता समान” बताया।

Karnataka CM post Row: पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सियासी उठापटख चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता को लेकर खींचातान की खबरों की चर्चा देशभर में हो रही थी। नतीजतन कांग्रेस आलाकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों दिग्गज नेता ने सुबह के नाश्ते की टेबल पर मिले और तकरार को खत्म करने की कोशिश की।

karnataka congress news

कर्नाटक में सीएम पद विवाद पर डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

हालांकि, मीडिया से बातचीत करते हुए डीके शिवकुमार ने सीएम कुर्सी को लेकर सिद्धारमैया और उनके बीच किसी प्रकार के खींचातान से इनकार किया।

End of Feed