Karnataka CM Post Row: 'दिल्ली के बिना कुछ नहीं हो सकता...', सीएम पद को लेकर मची सियासी बवाल पर क्या-क्या बोले डीके शिवकुमार?

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच चल रहे नेतृत्व विवाद के बीच शिवकुमार ने साफ कहा कि वे “कुछ नहीं चाहते” और किसी तरह की जल्दबाज़ी में नहीं हैं। दिल्ली दौरे पर उन्होंने बताया कि संसद सत्र और राज्य की परियोजनाओं को लेकर वे राजधानी जा सकते हैं और पार्टी आलाकमान से भी मिलेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह "कुछ नहीं चाहते और जल्दबाजी में नहीं हैं।" जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या वह दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान से मिलेंगे तो उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, "दिल्ली हमारा मंदिर है।"

dk shivkumar

कर्नाटक सीएम पद पर मची घमासान पर डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: PTI)

शिवकुमार ने आंगनवाड़ी कार्यक्रम की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, "मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं जल्दबाजी में नहीं हूं। मेरी पार्टी निर्णय लेगी।" इस समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया।

End of Feed