पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का आपत्तिजनक बयान, जब बीजेपी हुई हमलावर तब कांग्रेस अध्यक्ष ने दी सफाई

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 27, 2023, 05:16 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। सत्तापक्ष और विपक्षी दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक बयान दे दिया। बीजेपी जब हमलावर हुई तो अपने बयान को लेकर सफाई दी।

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है त्यों-त्यों नेताओं की जुबान फिसलने लगी है। कलबुर्गी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 'जहरीले सांप' की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। अगर आप इसे चाटते हैं, तो आपकी मौत हो जाएगी। फिर क्या था बीजेपी ने कांग्रेस और खरगे पर जमकर हमला बोला।

बीजेपी ने खरगे और कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की खिंचाई की। कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता। इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान से भी बदतर एक बयान देने के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार हार से बौखला गई है। इसके नेता पीएम मोदी को मौत का सौदागर, नीच, सांप, बिच्छू कहता है।

End of Feed