Karnataka Chunav 2023: कौन बनेगा CM? सिद्दारमैया या DK शिवकुमार, जानें क्या है कांग्रेस का फॉर्मूला!

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 13, 2023, 11:12 AM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री को लेकर है। सवाल है यह है कि दक्षिण के इस राज्य के लिए वह किसे मुख्यमंत्री बनाने जा रही है-सिद्दारमैया को या डीके शिवकुमार को। चुनाव से पहले कांग्रेस के ये दोनों नेता सीएम बनने को लेकर अपनी इच्छी खुली तौर पर जाहिर कर चुके हैं।

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इन सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक कर्नाटक की सत्ता में कांग्रेस की वापसी एक तरह से तय हो गई है। वह 115 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत है। जाहिर है कि ये रुझान नतीजों में तब्दील हो गए तो सरकार बनाने में कांग्रेस को कोई मुश्किल नहीं होगी। यदि जादुई आंकड़े से उसे कुछ कम सीटें भी मिलती हैं तो वह अन्य या जेडी-एस के समर्थन से सरकार बना सकती है। इस चुनाव में भाजपा 72 सीटों, जेडी-एस 29 और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Karnataka Chunav 2023

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है।

चुनाव में कांग्रेस ने सीएम फेस घोषित नहीं किया था

चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री को लेकर है। सवाल है यह है कि दक्षिण के इस राज्य के लिए वह किसे मुख्यमंत्री बनाने जा रही है-सिद्दारमैया को या डीके शिवकुमार को। चुनाव से पहले कांग्रेस के ये दोनों नेता सीएम बनने को लेकर अपनी इच्छी खुली तौर पर जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस जानती थी कि चुनाव से पहले किसी एक को सीएम पद का चेहरा बनाने से पार्टी में आपसी गुटबाजी तेज हो सकती है औऱ चुनाव में उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह देखते हुए उसने सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया।

End of Feed