'कारगिल और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाना पाप है...' शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला हमला

Kargil Vijay DIwas: शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर पाकिस्तान की भाषा बोलन और कारगिल विजय दिवस पर बेवजह सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस का रवैया राष्ट्र-विरोधी होने की सीमा तक पहुंच गया है।

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर पाकिस्तान की भाषा बोलन और कारगिल विजय दिवस पर बेवजह सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विरोध करने की कोशिश में कांग्रेस देश का ही विरोध कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कारगिल विजय दिवस पर भी सवाल उठाती है। 2004 से 2009 तक जब यूपीए सत्ता में थी, कारगिल विजय दिवस नहीं मनाया गया। यहां तक कि एक कांग्रेस सांसद ने कहा था कि हमें क्यों जश्न मनाना चाहिए? वह युद्ध एनडीए सरकार के दौरान लड़ा गया था। जब देश युद्ध लड़ता है, तो क्या वह सरकार के लिए करता है? क्या इस तरह के सवाल उठाना देशभक्ति है? कांग्रेस न केवल कारगिल बल्कि ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाने का पाप कर रही है।

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस का रवैया राष्ट्र-विरोधी होने की सीमा तक पहुंच गया है: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस का रवैया राष्ट्र-विरोधी होने की सीमा तक पहुंच गया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमेशा सैनिकों की बहादुरी का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया राष्ट्र-विरोधी होने की हद तक जाता है। प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते उन्होंने देश का ही विरोध करना शुरू कर दिया। वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। लेकिन हम अपने सैनिकों की बहादुरी के आगे नतमस्तक हैं। चौहान कांग्रेस नेता राशिद अल्वी द्वारा 2009 में की गई उस टिप्पणी का ज़िक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि कारगिल जश्न मनाने की चीज नहीं है और एनडीए जश्न मना सकता है। उन्होंने कहा था कि चूंकि युद्ध प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था, इसलिए यह पूरे देश की नहीं, बल्कि गठबंधन की जीत थी।

End of Feed