देश

Kargil Vijay Diwas: 'कारगिल के वीरों की बहादुरी हमें करती है हर दिन प्रेरित...' कारगिल विजय दिवस पर बोले पीएम मोदी

Kargil Vijay Diwas 2025 : 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 2 महीने तक चले युद्ध में भारत की जीत हुई थी। जिसे पूरा कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है। आज कारगिल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह अवसर देश को अपने उन सैनिकों के अद्वितीय साहस और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर देश के वीर जवानों को याद किया। राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं अपने उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

Image

मातृभूमि के लिए खुद को बलिदान करने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा: पीएम मोदी

Photo : iStock

Kargil Vijay Diwas: करगिल युद्ध के आज 26 साल पूरे हो चुके हैं। 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 2 महीने तक चले युद्ध में भारत की जीत हुई थी। यह युद्ध 16500 फीट की ऊंचाई पर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत के 527 सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, तो वहीं पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ का दावा है कि इस युद्ध में उनके करीब चार हजार सैनिक मारे गए थे।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह अवसर देश को अपने उन सैनिकों के अद्वितीय साहस और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए खुद को बलिदान करने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा। पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर और लद्दाख के बीच परिवहन संपर्क को तोड़ने के इरादे से कारगिल के पहाड़ों में रणनीतिक ठिकानों पर चुपके से कब्जा कर लिया था। हालांकि, भारत ने उन्हें खदेड़ने के लिए 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया और सफलता हासिल की।

इस बीच आज कारगिल दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर देश के वीर जवानों को याद किया। राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं अपने उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमारे राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की एक शाश्वत याद दिलाता है। भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा।

कारगिल विजय दिवस हमारे जवानों के असाधारण पराक्रम का प्रतीक है: मुर्मू

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के जवानों के असाधारण पराक्रम और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। उन्होंने 1999 के युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, मैं मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह दिन हमारे जवानों के असाधारण पराक्रम, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद! जय भारत!

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article