'उनसे बड़ा कोई एक्टर नहीं, उन्हें मालूम है कहां कौन सा गेम खेलना है'; बाबा रामदेव पर करण भूषण सिंह ने बोला हमला

बाबा रामदेव पर टिप्पणी करते हुए करण भूषण सिंह ने पतंजलि के उत्पादों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह खुद पतंजलि का कोई उत्पाद इस्तेमाल नहीं करते। इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों को भी इन उत्पादों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी।

गोंडा में कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने योगगुरु बाबा रामदेव को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने रामदेव की कार्यशैली और उनके सार्वजनिक बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे बड़ा ‘एक्टर’ शायद ही कोई होगा। करण भूषण ने कहा कि बाबा रामदेव को यह अच्छी तरह मालूम है कि किस समय क्या कहना है,किसके साथ खड़ा होना है और कब किससे दूरी बनानी है। करण भूषण ने कहा कि हालात के हिसाब से अपनी भूमिका बदलना रामदेव को बखूबी आता है।

​करण भूषण सिंह​ ने बाबा रामदेव सिंह पर कसा तंज।

करण भूषण सिंह ने बाबा रामदेव सिंह पर कसा तंज।

कभी पहलवान तो कभी इन्फ्लुएंसर बन जाते हैं बाबा रामदेव

करण भूषण ने कहा कि बाबा रामदेव योग गुरु हैं,लेकिन उनके कारनामे सिर्फ योग तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने रामदेव के सोशल मीडिया पर सामने आने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि कभी वह कुश्ती करते नजर आते हैं,कभी किसी व्यक्ति के साथ अलग तरह की गतिविधि करते दिखते हैं और कभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ दिखाई देते हैं। करण भूषण ने इसी अंदाज को आधार बनाकर रामदेव पर तंज कसा और कहा कि उनमें कई तरह के गुण हैं और वह किसी भी भूमिका में नजर आ सकते हैं।

End of Feed