15 साल पुराने मामले में बढ़ेंगी माफिया मुख्तार की मुश्किलें, कपिल देव सिंह हत्या मामले में आ सकता है फैसला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 12:28 PM IST

Mukhtar Ansari news : 20 मई को मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के एक और केस में फैसला आना है। ये केस साल 2009 में गाजीपुर में हुई कपिल देव सिंह की हत्या से जुड़ा है। मुख्तार अंसारी पर इस हत्या की साजिश रचने का आरोप है। आरोप है कि मुख्तार ने जेल में रहते हुए कपिल देव सिंह की हत्या करवाई थी।

Mukhtar Ansari news : गैंगस्टर से नेता बने माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं होने वाली हैं। कपिल देव सिंह हत्या मामले में उसके खिलाफ शनिवार को फैसला आ सकता है। इस हत्या मामले में मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट में केस चल रहा है। मुख्तार को कपिलदेव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाया गया है। करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर में कपिल देव सिंह नाम के शख्स की हत्या हुई थी।

Mukhtar Ansari

2009 में हुई थी कपिल देव सिंह की हत्या।

एक केस में बरी हुआ मुख्तार

हालांकि दो दिन पहले हत्या की कोशिश के एक पुराने केस में मुख्तार अंसारी गाजीपुर कोर्ट से बरी कर दिया गया। लेकिन इस फैसले के बाद भी मुख्तार जेल की सलाखों से बाहर नहीं आने वाला है। 20 मई को मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के एक और केस में फैसला आना है। ये केस साल 2009 में गाजीपुर में हुई कपिल देव सिंह की हत्या से जुड़ा है। मुख्तार अंसारी पर इस हत्या की साजिश रचने का आरोप है। आरोप है कि मुख्तार ने जेल में रहते हुए कपिल देव सिंह की हत्या करवाई थी।

End of Feed