Kanwar Yatra 2024: 'रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं तो रहमान को क्यों...?' नेमप्लेट विवाद पर CM योगी को मिला बाबा रामदेव का साथ

Kanwar Yatra : बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले के विरोध के पीछे राजनीति है। विरोध तो मोदी जी का भी हो रहा है। विरोधी कहते हैं कि उनसे संविधान को खतरा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं है तो रहमान को क्यों दिक्कत है
  • योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले के विरोध के पीछे राजनीति है
  • विरोध तो मोदी जी का भी हो रहा है। विरोधी कहते हैं कि उनसे संविधान को खतरा है- रामदेव

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों के सामने नेम प्लेट लगाने के आदेश पर बवाल छिड़ा हुआ है। अब इस विवाद में बाबा रामदेव ने भी एंट्री मारी है। उन्होंने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं है तो रहमान को क्यों दिक्कत है। हिंदू और मुसलमान सबको अपनी पहचान बतानी चाहिए। हमारे ईश्वर एक हैं। किसी को अपनी पहचान बचाने में दिकत नहीं है। बाबा रामदेव ने कांवड़ियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कांवड़िये भी समझदारी दिखाएं और अनुशासन बनाए रखें। मैं सनातन धर्म से आहवान करूंगा कि सनातन धर्म को अपने आचरण में धारण करें। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले के विरोध के पीछे राजनीति है। विरोध तो मोदी जी का भी हो रहा है। विरोधी कहते हैं कि उनसे संविधान को खतरा है।

Baba Ramdev

नेमप्लेट विवाद पर बोले बाबा रामदेव

विपक्ष ने भी सीएम योगी के इस आदेश पर साधा निशाना

वहीं विपक्षी दलों द्वारा इस कदम को राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित कट्टरता और मुस्लिम दुकानदारों को टारगेट करने वाली कार्रवाई करार दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं। सरकार शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहती है।

End of Feed