कन्हैया कुमार की यात्रा से बढ़ी बिहार कांग्रेस की 'अंदरूनी कलह', चुनावी माहौल में आपसी खींचतान से 'नुकसान' की आशंका

Kanhaiya Kumar Congress News: पटना एयरपोर्ट पर कन्हैया कुमार के पहुंचते ही उनके समर्थन में 'कन्हैया को मुख्यमंत्री बनाओ' जैसे नारे लगे। इससे आरजेडी नेताओं के भीतर यह आशंका पैदा हो गई है कि कहीं कन्हैया ने जानबूझकर यह नारे तो नहीं लगवाए।

Kanhaiya Kumar Bihar Congress News: बिहार कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद एक बार फिर सतह पर आ गए हैं। इसकी वजह बनी है पार्टी के राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के इंचार्ज कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा'। इस यात्रा को लेकर पार्टी के अंदर ही असहमति के सुर उभरने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, बिहार कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार से इस बात को लेकर नाराज़ हैं कि उन्होंने यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष को बिना जानकारी दिए शुरू कर रहे है।

Kanhaiya Kumar

कन्हैया कुमार

बिना सूचना यात्रा, असंतोष की वजह

बताया जा रहा है कि यात्रा की घोषणा के दौरान कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु मौजूद थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इससे पार्टी के अंदर खींचतान और असंतोष का माहौल पैदा हो गया है। कन्हैया की ये यात्रा 16 मार्च से बिहार के पश्चिम चंपारण से शुरू होगी और लगभग एक महीने चलेगी।

End of Feed