kanchanjunga Train Accident:ममता का आरोप- BJP शब्दों के सौंदर्यीकरण में लगी है, कर रही यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार को सुबह एक मालगाड़ी के टकरा जाने से, सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसपर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह एक मालगाड़ी के एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी करने और केवल शब्दों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, "उनके (भाजपा के) पास बातों के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं और शब्दों का सुंदरीकरण भी। यह फैशन की तरह है। लेकिन वे यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखते।"

mamata banerjee on  kanchanjunga Train Accident

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार को सुबह एक मालगाड़ी के टकरा जाने से, सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

End of Feed