Kailash Mansarovar Yatra 2026: श्रद्धालुओं के लिए विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी, प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के साथ यात्रा करने वालों को खास सलाह

Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वाले श्रद्धालु सभी जरूरी ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स और परमिट मिलने के बाद ही भारत से रवाना हों। बिना चीनी वीजा और तिब्बत ऑटोनॉमस रीजन (TAR) परमिट के यात्रा शुरू करने पर नेपाल में फंसने का खतरा बढ़ सकता है। मंत्रालय के अनुसार, कई भारतीय नागरिक पहले ही जरूरी अनुमति के अभाव में काठमांडू में फंसे हुए हैं।

Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि यात्री सभी जरूरी ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स और परमिट पूरे किए बिना भारत से अपनी यात्रा शुरू न करें। विदेश मंत्रालय ने प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। मंत्रालय ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि उसे प्राइवेट टूर ऑपरेटरों द्वारा आयोजित टूर के माध्यम से चीन के लिए आवश्यक प्रवेश परमिट और वीजा के बिना कैलाश मानसरोवर यात्रा करने के दौरान नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों से मदद और सहायता के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

kailash mansarovar

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी। AI IMAGE

पुष्ट दस्तावेजों के बिना न करें यात्रा: मंत्रालय

End of Feed