राजा-महाराजा के बीच जंग : 'हे प्रभु महाकाल, दिग्विजय सिंह जैसे देश विरोधी'... किस बात पर आग बबूला हुए सिंधिया और क्‍या कहा ?

Jyotiraditya Scindia vs Digvijay Singh : मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह का बयान सामने आते ही ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी फ्रंटफुट पर आ गए और ट्विटर पर उनकी क्‍लास लगा दी।

Jyotiraditya Scindia vs Digvijay Singh : मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासी रणभेरी बज चुकी है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों दलों ने चुनाव की तैयारियां भी जोरदार तरीके से शुरू कर दी है। आज एमपी की सियासत में उस वक्‍त एक नया ट्विस्‍ट आ गया जब राजघराने के दो नेता आमने-सामने आ गए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पूर्व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व दो बार के मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की। दिग्विजय ने सार्वजनिक तौर पर आज सिंधिया को चुभने वाली कह दी बस फिर क्‍या था ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भी ट्विटर पर उनकी क्‍लास लगा दी।

Jyotiraditya Scidia, Digvijay Singh, MP Assembly Election 2023

दिग्विजय सिंह और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया।

क्‍या बोले थे दिग्विजय सिंह

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह आज शाजापुर में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कमलनाथ सरकार के कामों को गिनाया और कहा "हमने (कांग्रेस) सत्‍ता में आते ही एक लाख तक के किसानों के कर्ज माफ कर दिए थे भाजपा ने हम पर कई आरोप लगाए, तब हमने आंकड़े भी जनता के सामने रख दिए थे।" दिग्विजय यहीं नहीं रुके उन्‍होंने कमलनाथ सरकार के गिरने का कारण बताते हुए कहा क‍ि "दरअसल, कुछ बड़े-बड़े जमींदार और राजा-महाराजा बिक गए थे।" उनका इशारा ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की ओर था और फिर वे बोले कि "हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो।"

End of Feed