जैसे US ने तहव्वुर राणा सौंपा, उसी तरह पाकिस्तान को हाफिज सईद, मीर और लखवी को सौंप देना चाहिए- इंडियन राजदूत की खरी-खरी

इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने पहलगाम हमले की जांच करने की पाकिस्तान की पेशकश को खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ ध्यान भटकाने की रणनीति है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले का मुख्य योजनाकार लखवी अभी भी खुलेआम घूम रहा है। लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद, मुंबई हमले का योजनाकार और उसे अंजाम देने वाला, खुलेआम घूम रहा है।

भारत दुनिया भर में आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान को एक्सपोज कर रहा है। उसके झूठे दावों की पोल खोल रहा है। इसी को लेकर आतंकवाद के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने का आह्वान करते हुए, इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने पाकिस्तान को प्रमुख आतंकवादियों हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को भारत को सौंप सकता है तो पाकिस्तान क्यों नहीं?

End of Feed