झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी! लातेहार में मारा गया 10 लाख रुपये का इनामी माओवादी

झारखंड के लातेहार में सुरक्षा बलों ने एक माओवादी नेता पप्पू लोहरा को मार गिराया, जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो पर 10 लाख का इनाम था।

झारखंड में लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा और माओवादी प्रभात को मुठभेड़ में मार गिराया है यह मुठभेड़ की घटना लातेहार जिले के इचावार के जंगल में हुई।

maoist killed

फाइल फोटो

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ के दो खूंखार नक्सली मारे गए। इनमें से एक पर 10 लाख रुपये और दूसरे पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

End of Feed