Bihar Politics: बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के चीफ जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर एक बार फिर तंज कसा है। मांझी ने कहा कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन इस बात से चिंतित था कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा?....नीतीश कुमार खुद एनडीए में शामिल हो गए। ममता बनर्जी का भी ऐसा ही हाल हैं। ऐसे ही हालात में...तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गए हैं, राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे?"
जीतन राम मांझी ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
देखें वीडियो.....
बता दें इससे पहले, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज बिहार के सासाराम में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए। यात्रा बिहार में अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज के बाद यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। जब यात्रा सासाराम से होकर गुजरी तो तेजस्वी यादव को राहुल गांधी और अन्य नेताओं को मुख्य जीप में बिठाते हुए देखा गया और राजद नेता ने एक्स पर राहुल गांधी के साथ फोटो भी शेयर की।
