Jharkhand students Protest: हेमंत सोरेन सरकार ने मानी प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जश्न माहौल

Jharkhand students Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने TDPL द्वारा प्रकाशित रिजल्ट, चयनित अभ्यर्थियों और कंपनी से जुड़ी सभी गतिविधियों को रद्द करने का ऐलान किया है। फैसले के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी का माहौल है।

Jharkhand students Protest: झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीडीपीएल द्वारा प्रकाशित रिजल्ट और टीडीपीएल की ओर से जो भी अभ्यर्थी चुने गए हैं या शामिल हुए हैं या टीडीपीएल के जितने भी गतिविधियां यहां हुई हैं उन सभी को रद्द कर दिया है।

Jharkhand students Protest: हेमंत सोरेन सरकार ने मानी प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जश्न माहौल

सरकार के इस फैसले के बाद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों में जश्न का माहौल है। अनशन और धरने पर बैठे छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत का स्वागत किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह उनकी अटूट एकजुटता और न्याय की मांग का ही नतीजा है। प्रदर्शन स्थल पर छात्र जश्न मना रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद कई छात्र भावुक हो उठे।

End of Feed