Jharkhand Students Protest: ‘छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल सही नहीं’, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पर राहुल गांधी नाराज

Jharkhand Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। सरकार के साथ कई दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Jharkhand Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र आज विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। राज्य सरकार के साथ कई दौर की वार्ता फेल होने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। इसी दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस की भिड़ंत हो गई है और इस दौरान पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ दिए हैं।

jharkhand students protest (3)

JPSC-JSSC छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर राहुल गांधी ने जताई नाराजगी। ANI

इस झड़प को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है।

End of Feed