JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: नहीं टूटा गतिरोध, छात्रों संग छठे दौर की वार्ता करेगी हेमंत सरकार; रविवार को होगी बैठक

Jharkhand Student Protest: झारखंड सरकार राज्य में कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की बातचीत करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक करने के बाद पैनल के सदस्य ने बताया कि बातचीत दोपहर करीब 12 बजे होगी।

Jharkhand Student Protest: झारखंड सरकार राज्य में कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ रविवार को छठे दौर की बातचीत करेगी, जिसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद के लिए गठित पैनल के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।

ranchi protest talk

छात्रों से फिर बात करेगी हेमंत सरकार (फाइल फोटो)

4 घंटे लंबी चली बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चार घंटे तक बैठक करने के बाद पैनल के सदस्य ने बताया कि बातचीत दोपहर करीब 12 बजे होगी। पैनल ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनकारियों के साथ हुई पिछली पांच दौर की बातचीत में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी।

End of Feed