हेमंत सोरेन को फिलहाल कोई राहत नहीं, जवाब दाखिल करने के लिए ED ने फिर से मांगा वक्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 12:14 PM IST

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के ढाई महीने बाद पहली बार जमानत की याचिका दाखिल की है, जिस पर मंगलवार को रांची की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने ईडी को 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में 1 मई को अलगी सुनवाई होगी।

Hemant Soren: जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोरेन की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ईडी ने कोर्ट से वक्त मांग लिया है। पीएमएलए कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, अब इस मामले में 1 मई को सुनवाई होगी, इसके पहले 16 अप्रैल को भी सुनवाई हुई थी।

Hemant Soren News

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

बता दें, हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के ढाई महीने बाद पहली बार जमानत की याचिका दाखिल की है, जिस पर मंगलवार को रांची की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई शुरू होते ही ईडी ने जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने और अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से दो सप्ताह के समय की मांग की। हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अदालत ने ईडी को 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में 1 मई को अलगी सुनवाई होगी।

End of Feed