Jharkhand: चतरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 09:20 PM IST

Jharkhand News: एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर लौटने के दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग की।

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में बुधवार शाम अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस और नक्सलियों के इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं। जबकि आकाश सिंह नामक जवान को भी सीने में गोली लगी है। घायल जवान को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, जहां गंभीर स्थिति को रांची के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

Jharkhand News

झारखंड में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवान

अभियान में कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियोतरी जंगल में मुठभेड़ हुई है, जिस समय सभी जवान वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ गमहारतरी गांव से लौट रहे थे।

End of Feed