Shibu Soren: झारखंड सांसद और कांग्रेस विधायक ने शिबू सोरेन के लिए 'भारत रत्न' की मांग की

झामुमो नेता महुआ माजी ने सोरेन को एक जननेता बताते हुए कहा, "उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। झारखंड में उनका नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।"

झारखंड की राज्यसभा सांसद और झामुमो नेता महुआ माजी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की मांग की।उन्होंने यह मांग झामुमो के सह-संस्थापक के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद की। शिबू सोरेन ने सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Shibu Soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (फाइल फोटो:PTI)

माजी ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे नहीं लगता कि देश में उनके (शिबू सोरेन) कद का कोई दूसरा आदिवासी नेता है। वंचितों, उत्पीड़ितों, गरीबों और आदिवासियों के उत्थान के लिए उनके संघर्ष, आंदोलनों और बलिदान को देखते हुए, उन्हें बहुत पहले ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था। हम केंद्र सरकार से इसके लिए अपील करेंगे।"

End of Feed