Jharkhand Maoist Encounter: दो जवानों के बलिदान का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। घटना मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। मौके से एक शव और राइफल बरामद की गई। मृतक की पहचान संभवतः TSPC के स्वयंभू कमांडर मुखदेव यादव के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था।

नक्सल के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। घटना मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जंगल में हुई।

moaist encounter

झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। (फोटो सोर्स: PTI)

मारा गया स्वयंभू कमांडर मुखदेव यादव

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक नक्सली का शव और एक राइफल बरामद की गई। मृतक की पहचान आधिकारिक रूप से अभी नहीं हो पाई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) का स्वयंभू कमांडर मुखदेव यादव है।

End of Feed