12 साल बाद CM सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत; इस मामले में रद्द हुई आपराधिक कार्यवाही

झारखंड उच्च न्यायालय ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री सोरेन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी।

झारखंड हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें राहत देते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ एक मामले में आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। बता दें कि वह 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले में सुनवाई का सामना कर रहे थे।

Jharkhand Government

हेमंत सोरेन

न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की एकल पीठ ने मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। इसके साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिले की निचली अदालत में सोरेन के खिलाफ चल रही अभियोजन प्रक्रिया समाप्त हो गई।

End of Feed