बिहार विधान परिषद में जद-यू का होगा सभापति, नीतीश के बेटे निशांत को मिला है स्वास्थ्य मंत्रालय

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2026, 09:30 AM IST

बिहार विधान परिषद के सभापति पद को लेकर जो संस्पेंस बना था वह खत्म हो गया। सभापति जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के कोटे में गया है। मंत्रिमंडल वस्तार के बाद अब सहयोगी दलों के बीच विभागों का बंटवारा होना शुरू हो गया है। पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि विभाग का जिम्मेदारी मिली है।

Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद के सभापति पद को लेकर जो संस्पेंस बना था वह खत्म हो गया। सभापति जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के कोटे में गया है। मंत्रिमंडल वस्तार के बाद अब सहयोगी दलों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिला है जबकि पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

Bihar assembly

बिहार विधान परिषद।

32 नये मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 32 नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं, जिन्हें राज्य की शासन व्यवस्था की धुरी माना जाता है। मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की रही, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से पहली बार मंत्री बने मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग दिया गया है।

End of Feed