जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का दिल्ली में भव्य स्वागत, जितेंद्र सिंह ने की अगवानी; PM मोदी के साथ करेंगी वार्ता

India Japan Ties: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का स्वागत है।''

India Japan Ties: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचीं। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगी।

japan pm sanae takaichi

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का दिल्ली में भव्य स्वागत (फोटो साभार: @MEAIndia)

PM तकाइची का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का स्वागत है। प्रधानमंत्री तकाइची की अगवानी केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने की।'' उन्होंने कहा, "यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'' उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में उनके आगमन की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

End of Feed