Jantar Mantar Student Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द शुरू होगा।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा, ''बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।''
सीजन-2 का क्या है प्लान
सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने पार्टी के सीजन-2 का पूरा प्लान समझाया। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सौरभ दास ने कहा, ''देशभर में नाकाबिल सरकारों और अफसरों के खिलाफ आंदोलन हो रहा है। यही सीजन-2 है। सीजेपी की तरफ से, हम अब पूरे देश में 'लिसनिंग टूर' शुरू कर रहे हैं ताकि जनता की बात सुन सकें। हम एक अभियान चलाएंगे और हम स्वतंत्रता दिवस से एजुकेशन के मुद्दे को प्रायोरिटी दे रहे हैं।''
उन्होंने कहा कि हम अभिभावकों और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने सरकारी स्कूलों में जाएं, सोशल ऑडिट करें, वहां के हालात रिकॉर्ड करें, असलियत सामने लाएं और उसे ठीक करने में मदद करें। युवा ज़िम्मेदारी ले रहे हैं। एक सच्चा 'विकसित भारत' बहुत जल्द बनने वाला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: '...कैंटीन में बैठा रहता है', सत्रावसान से पहले अमित शाह के स्टैंड पर बरसे मनोज झा; सुनाया टीचर वाला किस्सा
सरकारी स्कूलों को लेकर देशव्यापी अभियान का ऐलान
इससे पहले, अभिजीत दीपके ने गांवों में सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया। दीपके ने अभिभावकों से बुनियादी सुविधाओं का सामाजिक आडिट करने और सरपंचों से विद्यालयों की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी उठाने की अपील की।
कब शुरू होगा अभियान
सीजेपी ने यह अभियान 15 अगस्त से शुरू करेगी। उसने नागरिकों, अभिभावकों और गांव के नेताओं से मिलकर ग्रामीण शैक्षणिक ढांचे की 'उपेक्षा' को दूर करने की अपील की है। एक वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा कि वह महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव से इस पहल की शुरुआत करेंगे और वहां के सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के अनुरोध के साथ गांव के सरपंच से संपर्क करेंगे।
