जंतर-मंतर मारपीट केस: स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर कल फैसला, पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दो अलग-अलग FIR दर्ज हैं। एक FIR SC/ST एक्ट के तहत है, जबकि दूसरी पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है।इसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका पर इन-कैमरा यानी बंद कमरे में सुनवाई करने का फैसला लिया।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग CJP कार्यकर्ता के पिता से कथित मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। एडिशनल सेशन जज सौरभ प्रताप सिंह ललेर की अदालत इस मामले में कल फैसला सुनाएगी।

swatantra bhardwaj

स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर कल फैसला

SC/ST और POCSO की FIR की जानकारी पर बंद कमरे में सुनवाई

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दो अलग-अलग FIR दर्ज हैं। एक FIR SC/ST एक्ट के तहत है, जबकि दूसरी पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है।इसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका पर इन-कैमरा यानी बंद कमरे में सुनवाई करने का फैसला लिया।

SC/ST एक्ट की FIR में हुई गिरफ्तारी

कोर्ट को बताया गया कि स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी SC/ST एक्ट वाली FIR में हुई है, POCSO मामले में नहीं। भारद्वाज फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज की हैबियस कॉर्पस याचिका खारिज कर दी थी। इस याचिका के जरिए उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

बुलंदशहर से हुई थी स्वतंत्र की गिरफ्तारी

स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई CJP की ओर से संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई थी। स्वतंत्र भारद्वाज उस समय चर्चा में आया था जब एक वीडियो पॉडकास्ट में नाबालिग CJP प्रदर्शनकारी के पिता से कथित मारपीट को लेकर उनके दावे का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने अपने राजनीतिक संपर्क होने का भी दावा किया था।

पुलिस ने बाद में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ीं

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग प्रदर्शनकारी के पिता से कथित मारपीट के मामले की FIR में बाद में SC/ST एक्ट और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं जोड़ी थीं। इसके अलावा उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

बचाव पक्ष का दावा- शिकायतकर्ता ने पहले भारद्वाज पर हमला किया

स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने कोर्ट में दावा किया कि CJP प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता ने ही भारद्वाज पर हमला किया था। वकील ने कहा कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है और वीडियो में भारद्वाज के गिरने और पुलिस द्वारा उन्हें बचाने की बात दिखाई देती है।

End of Feed