VIDEO: 'एक बेटी होने के नाते जब ऐसी घटनाएं घटती हैं...', जमुई में लड़की से बैड टच मामले पर छलका श्रेयसी सिंह का दर्द?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 21, 2026, 06:53 PM IST

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। मंत्री श्रेयसी सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का राजनीतिकरण करने के बजाय दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई प्राथमिकता है। जमुई पुलिस ने भी घटना की पुष्टि की है।

Jamui Girl Viral Video: बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही है। युवती से कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन तत्काल कार्रवाई करता है और दोषियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

sriyashi singh

जमुई में लड़की से बदसलूकी पर श्रेयसी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ANI

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि मामले में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

End of Feed