जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव पर हमला, पेशी के बाद वकील ने जड़ा थप्पड़, कहा- उसे तो गोली... VIDEO

जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव की कोर्ट में पेशी के बाद वकील ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे कोर्ट परिसर से बाहर ले जा रही थी, तभी यह घटना हुई, जिसका वीडियो सामने आया है।

बिहार में जमुई कांड से जुड़ी एक अहम घटना सामने आई, इस कांड के आरोपी हरेराम यादव की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। पेशी बाद जब पुलिस उसे कोर्ट से वापस लेकर जा रही थी, तभी परिसर में मौजूद एक वकील ने उसे थप्पड़ मार दिया। आरोपी हरेराम यादव कोर्ट से जैसे ही बाहर निकला तो एक वकील ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

jamue accused

जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव पर हमला

जमुई में छेड़छाड़ के आरोपी हरेराम यादव को थप्पड़ मारने पर वकील आकाश पांडे ने कहा,- 'उसने जो हरकत की है, उसके लिए थप्पड़ तो बहुत छोटी बात है-उसे तो गोली मार देनी चाहिए। उसने जो किया, उससे जमुई के हम सभी निवासी शर्मिंदा हैं। अगर आप देखें, तो उसने जो किया वह सभी पुरुषों के मुंह पर एक तमाचा था, और वही तमाचा उसके अपने मुंह पर वापस जड़ दिया गया...'

End of Feed